2 घंटे के चेकिंग अभियान में 643 वाहनों के चालान:भदोही में 7.36 लाख रुपए जुर्माना वसूला, 1,317 वाहनों की हुई जांच

Nov 18, 2026 - 08:15
0
2 घंटे के चेकिंग अभियान में 643 वाहनों के चालान:भदोही में 7.36 लाख रुपए जुर्माना वसूला, 1,317 वाहनों की हुई जांच
भदोही में मंगलवार को शाम 4 से 6 बजे तक यातायात चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 643 वाहनों के चालान किए गए और 7 लाख 36 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया। अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन के आदेश पर पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल की निगरानी में यह अभियान चलाया गया। पुलिस ने जिले के सभी थाना-चौकी क्षेत्रों और प्रमुख चौराहों पर वाहनों की जांच की। कुल 1,317 वाहनों की चेकिंग की गई। इनमें बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 223 और दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाने पर 420 चालान किए गए। अन्य श्रेणियों में 56 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। संदिग्ध वाहनों को सीज करने की कार्रवाई अभियान के दौरान बिना हेलमेट और दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाने वालों पर विशेष नजर रखी गई। पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान आम लोगों और राहगीरों को बेवजह परेशान नहीं करने के निर्देश दिए गए थे। संदिग्ध पाए गए वाहनों को सीज करने की कानूनी कार्रवाई भी की गई। नियम तोड़ने वालों पर आगे भी होगी कार्रवाई भदोही पुलिस ने लोगों से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और तीन सवारी न बैठाने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि सड़क पर सुरक्षित सफर के लिए यातायात नियमों का पालन जरूरी है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी चेकिंग और कार्रवाई जारी रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User