कन्नौज में विधानसभा चुनाव से पहले 20 इंस्पेक्टरों का तबादला:3 साल का कार्यकाल पूरा करने वाले हटाए गए, DIG ने जारी किया आदेश

Nov 18, 2026 - 08:48
0
कन्नौज में विधानसभा चुनाव से पहले 20 इंस्पेक्टरों का तबादला:3 साल का कार्यकाल पूरा करने वाले हटाए गए, DIG ने जारी किया आदेश
कन्नौज में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। जिले में तीन साल का कार्यकाल पूरा कर चुके सदर कोतवाली प्रभारी समेत इंस्पेक्टरों का गैरजनपद तबादला किया गया है। DGP के निर्देश पर कानपुर जोन के DIG यमुना प्रसाद ने तबादले का आदेश जारी किया है। इसके तहत कन्नौज में तैनात इंस्पेक्टरों को कानपुर देहात, इटावा, औरैया और फतेहगढ़ भेजा गया है। छह इंस्पेक्टर कानपुर देहात भेजे गए सदर कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह समेत धर्मराज यादव, दिनेश कुमार, जयंती प्रसाद गंगवार, मदन गोपाल गुप्ता और त्रदीप सिंह का तबादला कानपुर देहात किया गया है। सभी को नए जिले में तैनाती दी जाएगी। नौ इंस्पेक्टरों को इटावा भेजा गया इंस्पेक्टर अजय कुमार अवस्थी, जयप्रकाश शर्मा, नरेंद्र सिंह, प्यारेलाल, रणजीत, रंजना पांडेय, राधेश्याम, राहुल कुमार भारतीय और सचिन कुमार सिंह को इटावा भेजा गया है। औरैया और फतेहगढ़ में भी तैनाती इंस्पेक्टर चंद्र प्रकाश तिवारी और उपेंद्र सिंह का तबादला औरैया किया गया है। वहीं, देवेश शुक्ला, महेशवीर सिंह, नन्हेलाल और संतोष सिंह चंदेल को फतेहगढ़ में नई तैनाती दी गई है। चुनाव से पहले पुलिस महकमे में फेरबदल विधानसभा चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस विभाग में यह फेरबदल किया गया है। DGP के निर्देश पर कानपुर जोन के DIG यमुना प्रसाद ने एक ही जिले में निर्धारित अवधि पूरी कर चुके पुलिस अधिकारियों को दूसरे जनपदों में भेजने के आदेश दिए हैं। इसी क्रम में कन्नौज में लंबे समय से तैनात इंस्पेक्टरों का तबादला किया गया है। इसके बाद जिले में नए अधिकारियों की तैनाती का रास्ता भी साफ हो गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User