मोहनलालगंज में ज्वलनशील पदार्थ डालकर किसान से बाइक लूटी:चेहरा व एक आंख भी झुलसी, बाइक देने से मना करने से नाराज था

Sep 28, 2026 - 22:36
0
मोहनलालगंज में ज्वलनशील पदार्थ डालकर किसान से बाइक लूटी:चेहरा व एक आंख भी झुलसी, बाइक देने से मना करने से नाराज था
मोहनलालगंज के कोड़रा रायपुर गांव के पास शनिवार शाम बाइक देने से मना करने पर नशे में धुत युवक ने किसान पर हमला कर दिया। आरोपी ने पहले उन्हें पीटा और फिर पैंट की जेब से तेजाब की बोतल निकालकर उनके चेहरे पर उड़ेल दिया। इसके बाद आरोपी उमेश की बाइक लेकर भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित की तहरीर पर मोहनलालगंज पुलिस ने हत्या के प्रयास, लूट समेत अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से उन्नाव के चौपई से लूटी गई बाइक बरामद कर ली है। आरोपी की तलाश की जा रही है। कोड़रा रायपुर निवासी किसान उमेश ने एफआईआर में बताया कि शनिवार शाम करीब छह बजे गांव के ही नन्कऊ ने उनकी मुलाकात अपने रिश्तेदार दीपू से कराई थी। नन्कऊ ने दीपू को बाइक से भदेसुवा गांव की ओर छोड़ने के लिए कहा था। उमेश के मुताबिक, गांव से कुछ दूर पहुंचने पर दीपू उनसे बाइक मांगने लगा। वह नशे में था, इसलिए उमेश ने बाइक देने से मना कर दिया। जेब से बोतल निकालकर चेहरे पर उड़ेला तेजाब बाइक देने से मना करने पर दीपू ने उमेश की पिटाई शुरू कर दी। इसी दौरान उसने पैंट की जेब से तेजाब की बोतल निकाली और उमेश के चेहरे पर उड़ेल दिया। तेजाब पड़ते ही उमेश दर्द से चीखने लगे। इसी दौरान आरोपी उनकी बाइक लेकर मौके से भाग निकला। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उमेश को अस्पताल पहुंचाया। एक तरफ का चेहरा और आंख जली तेजाब से उमेश के चेहरे का एक हिस्सा और आंख गंभीर रूप से झुलस गई। उन्हें फिलहाल एक आंख से दिखाई नहीं दे रहा है। इलाज के बाद सोमवार को डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी। इसके बाद उमेश ने मोहनलालगंज थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। तेजाब पहले से साथ लाने की जांच पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि दीपू तेजाब की बोतल पहले से लेकर आया था या नहीं। आरोपी के पास तेजाब मिलने से पुलिस को घटना की पूर्व तैयारी की आशंका है। एसीपी मोहनलालगंज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की तलाश की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User