मऊ में बाइक टक्कर के बाद मारपीट का Video:दो-तीन युवकों ने एक युवक को पीटा, भीड़ देखती रही
मऊ के कोपागंज थाना क्षेत्र के कोपागंज बाजार से मारपीट का एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। वीडियो में बाइक में टक्कर होने के बाद दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ता दिखाई दे रहा है। देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया और दो-तीन युवक मिलकर एक युवक की लात-घूंसों से पिटाई करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे की है। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि बाइक में टक्कर के बाद कुछ युवकों के बीच कहासुनी होती है। इसके बाद विवाद बढ़ने पर एक युवक को कई लोग घेर लेते हैं और उसके साथ मारपीट शुरू कर देते हैं। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ भी जुटी रही। वीडियो में कई लोग मारपीट की घटना को देखते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, किसी ने बीच-बचाव किया या नहीं, यह वीडियो से स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। पुलिस को नहीं मिली तहरीर इस मामले में कोपागंज थानाध्यक्ष रोहन राकेश सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में अभी तक थाने पर कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। सामने आए सीसीटीवी वीडियो की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई और वीडियो में मारपीट करते दिखाई दे रहे युवक कौन हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)