रायबरेली में आबकारी विभाग ने 1500 कुंतल लहन फेंका:2000 लीटर कच्ची शराब पकड़ी, 24 से ज्यादा आरोपी गिरफ्तार

Sep 30, 2026 - 09:35
0
रायबरेली में आबकारी विभाग ने 1500 कुंतल लहन फेंका:2000 लीटर कच्ची शराब पकड़ी, 24 से ज्यादा आरोपी गिरफ्तार
रायबरेली में कच्ची शराब के अवैध धंधे के खिलाफ आबकारी और पुलिस विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। सितंबर महीने में संयुक्त टीम ने 1500 कुंतल से ज्यादा लहन नष्ट किया और 2000 लीटर से ज्यादा कच्ची शराब बरामद की है। इस दौरान दो दर्जन से ज्यादा आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की गई है। आबकारी विभाग ने जिले को 4 जोन में बांटकर तीन दर्जन से ज्यादा गांवों में छापेमारी की। रायबरेली में लगातार बढ़ रहे कच्ची शराब के गोरख धंधे के खिलाफ जिला आबकारी विभाग पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से उन स्थानों पर दबिश दी जा रही गयी जहां पर अवैध रूप से महुआ की कच्ची शराब बनाकर उसका व्यापार किया जा रहा था सितंबर माह में आबकारी वह पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा 1500 कुंतल से अधिक लहान को नष्ट किया गया तो वहीं 2000 लीटर से अधिक कच्ची शराब बरामद करते हुए कार्यवाही की गई है इतना ही नहीं बनाने वाले दो दर्जन से अधिक आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आपको बताते चलें कि रायबरेली जिले में आबकारी विभाग द्वारा गठित 4 जोन के विभिन्न तीन दर्जन से अधिक गांव में छापेमारी की गई जिस दौरान तालाब के किनारे, जंगलों में, बागों में अवैध रूप से बनाई जा रही महुआ की कच्ची शराब के खिलाफ कार्यवाही करते हुए बड़ी मात्रा में लहान को मौके पर नष्ट किया गया तो वही 2000 लीटर से अधिक कच्ची शराब बरामद की गई है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कार्यवाही सुनिश्चित की गई। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक बताया जा रहा है कि अगस्त माह से अधिक सितंबर माह में आबकारी विभाग द्वारा अवैध कच्ची शराब कारोबारी के खिलाफ कार्यवाहियां की गई है इतना ही नहीं आने वाले त्योहारों को ध्यान में रखते हुए आबकारी व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मिलकर लगातार कार्यवाही करेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User