मथुरा में ओवरलोडिंग और अवैध वाहनों पर होगी कार्रवाई:सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम ने दिए निर्देश, स्कूल वाहनों की फिटनेस भी जरूरी

Sep 28, 2026 - 20:43
0
मथुरा में ओवरलोडिंग और अवैध वाहनों पर होगी कार्रवाई:सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम ने दिए निर्देश, स्कूल वाहनों की फिटनेस भी जरूरी
मथुरा में सोमवार को शाम करीब 5 बजे जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट स्वागत में आयोजित हुई। बैठक में सड़क हादसों की रोकथाम, यातायात व्यवस्था और आमजन की सुरक्षा को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति अधिक से अधिक आमजन को जागरूक करने के साथ उनकी सहभागिता भी सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने वरिष्ठ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन को निर्देश दिए कि जिन स्कूल वाहनों की फिटनेस समाप्त हो चुकी है, उनकी अनिवार्य रूप से फिटनेस कराई जाए। नियमों का पालन नहीं करने वाले स्कूलों और वाहन संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्कूल वाहनों के चालकों का पुलिस सत्यापन कराने के भी निर्देश दिए। डीएम ने परिवहन, खनन और पुलिस विभाग के अधिकारियों को ओवरलोडिंग, डग्गेमार वाहनों और अनाधिकृत वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने को कहा। एक्सप्रेस-वे और राष्ट्रीय राजमार्गों पर निर्धारित दूरी पर साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए। इन पर मोबाइल का प्रयोग नहीं करने, सीट बेल्ट लगाने, धीमी गति से वाहन चलाने और निर्धारित स्पीड लिमिट का पालन करने संबंधी संदेश अंकित करने को कहा। यमुना एक्सप्रेस-वे के अधिकारियों को एक्सप्रेस-वे के आसपास संचालित अनाधिकृत ढाबों और दुकानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। साथ ही इन स्थानों पर रुकने वाले वाहनों के चालान करने को कहा गया। डीएम ने एनएचएआई अधिकारियों को एनएच-19 के सभी ब्लैक स्पॉट पर सुधारात्मक कार्य कराने के निर्देश दिए। रंबल स्ट्रिप, रेडियम स्टीकर, स्पीड टेबल और कैट आई लगाने को कहा गया। स्वास्थ्य विभाग को एनएच और एक्सप्रेस-वे पर एंबुलेंस व अस्पतालों की मैपिंग तथा कैशलेस चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुराने वाहनों को समय से स्क्रैप कराने और थानों में जमा वाहनों को नियमानुसार निस्तारित करने के निर्देश भी दिए गए। सड़कों पर अतिक्रमण के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने को कहा गया। बैठक में एडीएम प्रशासन अमरेश कुमार, पुलिस उपाधीक्षक धर्मेंद्र सिंह, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता गुलवीर सिंह, वरिष्ठ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन प्रथम राजेश राजपूत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User