जियाउर्रहमान बर्क बोले- बयानबाजी से बीजेपी को फायदा ना पहुंचाएं:कहा- गठबंधन को लेकर नेता बयानबाजी से बचें
संभल के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने यूपी में इंडिया गठबंधन के तहत चुनाव लड़ने की बात को मजबूती से रखा है। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और सपा सांसद इकरा हसन के आए बयानों के बाद यूपी में 2027 की विधानसभा चुनाव को लेकर तरह-तरह की अटकलें लग रहीं थीं। वहीं अखिलेश यादव ने भी डिंपल यादव और प्रियंका गांधी के साथ में चुनाव प्रचार करने पर कोई बयान नहीं दिया है। सोमवार को शाम 6 बजे संभल के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क का बयान सामने आया है। उन्होंने इंडिया गठबंधन के पक्ष क़ो रखते हुए कहा कि अखिलेश यादव का रुख बिल्कुल पॉजिटिव है और बिल्कुल मिलकर ही चुनाव को INDIA गठबंधन के तहत उत्तर प्रदेश में लड़ेंगे। लेकिन नीचे आपस में इस टाइप की टिप्पणियां सामने आई हैं, उनको इस चीज़ से बचना चाहिए। इस टाइप की टिप्पणी नहीं करना चाहिए क्योंकि गठबंधन कब होना है, कितनी सीटों पर होना है, कब फाइनल होना है, कौन कहां से लड़ेगा, यह अभी ऊपरी नेतृत्व पर है। तो इसमें अभी जब तक कोई चीज़ फाइनल नहीं होती तब तक कोई इस प्रकार की बात करके बीजेपी को मौका नहीं देना चाहिए जो इस चीज़ का कोई गलत फायदा उठा पाए। सांसद ने कहा कि हमारा सबका मकसद एक ही है कि इस प्रदेश और देश के अंदर मजबूती से चुनाव लड़ा जाए।इस टाइम तो चुनाव प्रदेश में ही है कि सरकार जो हो, वह बीजेपी मुक्त हो। क्योंकि बीजेपी मुक्त का मतलब इस वजह से है कि जिससे कि जो सांप्रदायिक ताकतें हैं, वह कमजोर होनी चाहिए और उसके अंदर एक अच्छी सरकार बने और जो कि सही से लोगों को भयमुक्त होकर के काम करने का मौका दे सके, विकास का मौका दे सके। इसलिए हम सबका जब मकसद एक ही है, तो आपस में टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। आपस में टिप्पणी कर-करके एक दूसरे को गलत कह रहे हैं, मैं यही उनको मशविरा दूंगा कि आपसी टिप्पणी, मतभेदों से बचें और इस चीज़ पर फोकस रखें कि हमें चुनाव के अंदर किस प्रकार से और सक्रिय होकर के पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनानी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)