मुजफ्फरनगर में बाइक पर ले जाकर युवक पीटा:वीडियो बनाकर वायरल किया, डंडे और बेल्ट से पीटा, कार्रवाई की मांग
मुजफ्फरनगर में एक युवक के साथ मारपीट का वीडियो सामने आया है। आरोप है कि कुछ युवक उसे बाइक पर बैठाकर शेरपुर भट्टे के पास ले गए, जहां घूंसे, डंडों और बेल्ट से उसकी पिटाई की गई। मारपीट के दौरान वीडियो भी बनाया गया। घटना 2 दिन पहले की बताई जा रही है। पीड़ित युवक ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के मुताबिक, शहर कोतवाली क्षेत्र के शेरपुर भट्टे के पास युवक के साथ मारपीट की गई। मामले में कुणाल, कन्हैया और अन्य युवकों पर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि युवक को बाइक पर ले जाने के बाद उसके साथ मारपीट की गई और पूरी घटना का वीडियो बनाया गया। वीडियो में मारपीट को लेकर आरोपियों की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने इस घटना को बदमाशी का नाम दिया। हालांकि, मारपीट के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है और मामले में पुलिस की जांच के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)