ओबीसी छात्रवृत्ति के लिए ओटीआर अपडेट पोर्टल पर उपलब्ध:अब संस्थानों को छात्रों के रिकॉर्ड जांचने होंगे, लॉगिन में मिलेगी जानकारी
अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक छात्रों को छोड़कर) के विद्यार्थियों के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 की छात्रवृत्ति और फीस वापसी योजना के तहत ओटीआर (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) अपडेट करने की सुविधा छात्रवृत्ति पोर्टल पर शुरू हो गई है। यह सुविधा जिले के उच्च शिक्षा संस्थानों के छात्रों को मिलेगी। बलिया के जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजन कुमार ने गुरुवार को बताया कि छात्रों द्वारा ओटीआर अपडेट के बाद, इसकी जांच और मंजूरी की प्रक्रिया उनके लॉगिन पर उपलब्ध होगी। मंजूरी से पहले, संस्थानों के प्राचार्यों को छात्रों के रिकॉर्ड की सही जांच करनी होगी। इसमें पहचान, निजी जानकारी, दर्ज विवरणों का रिकॉर्ड से मिलान, डुप्लीकेट रजिस्ट्रेशन और संशोधित एंट्री शामिल है। अगर कोई गलती या अधूरी जानकारी मिलती है, तो उसे ठीक करना जरूरी होगा। अधिकारी ने साफ किया कि भविष्य में ओटीआर या छात्रवृत्ति में कोई गलती मिलने पर संबंधित शिक्षण संस्थान जिम्मेदार होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)