प्रतापगढ़ में एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना:कल 38 केंद्रों पर 39,392 मतदाता डालेंगे वोट, प्रशासन अलर्ट
प्रतापगढ़ में एमएलसी चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। गुरुवार को नगर के राजकीय इंटर कॉलेज से पोलिंग पार्टियों को चुनाव सामग्री के साथ मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। जिले के 38 केंद्रों पर शुक्रवार को 39,392 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। प्रतापगढ़ जनपद लखनऊ खंड के अंतर्गत आता है। शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए 19 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 9,877 मतदाता वोट डालेंगे। स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए भी 19 केंद्र निर्धारित हैं, जहां 29,515 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मुख्य विकास अधिकारी राम मोहन मीणा ने बताया कि चुनाव से संबंधित सभी तैयारियां पूरी हैं और मतदान अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने कहा कि मतदान केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)