अयोध्या में चेन छिनैती के मामले में महिला गिरफ्तार:सोने की चेन बरामद, पुलिस ने जेल भेजा

Oct 22, 2026 - 14:10
0
अयोध्या में चेन छिनैती के मामले में महिला गिरफ्तार:सोने की चेन बरामद, पुलिस ने जेल भेजा
अयोध्या के कुमारगंज कस्बे में 14 अक्टूबर को हुई सोने की चेन छिनैती के मामले में पुलिस ने गोरखपुर की एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से छीनी गई चेन भी बरामद कर ली है। गुरुवार, 22 अक्टूबर को पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला को कानूनी कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया है। कुमारगंज थानाध्यक्ष सुरेश पटेल के अनुसार, गिरफ्तार महिला की पहचान उषा पत्नी खिसू, निवासी मलकापुर, थाना कैंपियरगंज, गोरखपुर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, महिला कामाख्या धाम मंदिर से दर्शन कर लौट रही थी। इसी दौरान बहादुरगंज से कुमारगंज के बीच ई-रिक्शा में सवार भोला देवी के गले से सोने की चेन निकालने का आरोप है। हालांकि, पीड़िता भोला देवी ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह दवा लेने के लिए कुमारगंज के जनता मेडिकल स्टोर जा रही थीं। खांडसा मोड़ और हनुमानगढ़ी के बीच बाइक सवार दो युवकों ने उनके गले से चेन छीन ली और हलियापुर की ओर भाग गए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी महिला के परिजनों के अनुसार उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर चेन बरामद करने के बाद उसे जेल भेज दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User