छात्रसभा के राष्ट्रीय उपाध्य बोले- युवा BJP के साथ नहीं:अयज सम्राट ने कहा- शहर पशिचमी विधायक की सीट खुद सेफ नहीं
प्रयागराज में कसारी मसारी का नाम श्रीकृष्ण पुरी करने के बाद से शहर पश्चिमी की राजनीति गरमाई हुई। विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से सवाल किया था कि क्या वो इस विधानसभा से मुस्लिम प्रत्याशी देंगे। समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय यादव सम्राट ने कहा कि विधायक सिद्धार्थ नाथ को शहर पश्चिमी से मुस्लिम प्रत्याशी की
ज़्यादा चिंता इसलिए हो रही है क्योंकि इनकी खुद की सीट सेफ़ नहीं है। इस बार इनको टिकट मिलेगा कि नहीं मिलेगा, पहले तो यह क्लियर कर लें। कहा कि समाजवादी पार्टी का शीर्ष नेतृत्व तय करेगा कि चुनाव किसको लड़ना है। परीक्षा की खामियों को उजागर किया
छात्र नेता ने कहा कि समाजवादी छात्र सभा आंदोलन की राह पर होती है। लोकसेवा आयोग से लेकर के आरओ/एआरओ परीक्षा, पीसीएस-जे परीक्षा, लोअर पीसीएस परीक्षा की खामियों को लेकर समाजवादी छात्र सभा ने ही आंदोलन किया है। बीजेपी सरकार की जितनी भी खामियां रही हैं, 10 सालों में जितने भी इनके कृत्य रहे हैं, सबका उजागर समाजवादी छात्र सभा ने ही किया है।
प्रयागराज के छात्र आंदोलन में छात्र सभा की अहम भूमिका रहती है। युवा बीजेपी के साथ नहीं
अजय सम्राट ने कहा कि छात्र, युवा, नौजवान, किसान, हर व्यक्ति कहीं न कहीं इस सरकार में हताश और निराश है। पूरे देश में युवाओं का प्रदर्शन साबित करता है कि वह भाजपा से कितने दुखी हैं। जो कभी साथ थे उन युवाओं ने भी भाजपा का साथ छोड़ दिया। एक बार सरकार छात्रसंघ चुनाव करा ले तो समझ में आ जाएगा कि युवा किसके साथ है। मुकदमे पर सफाई दी
अजय यादव सम्राट ने अपने पर दर्ज मुकदमों को लेकर सफाई दी। कहा कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय का मेधावी छात्र रहा हूं। छात्रों के मुद्दों को लेकर के लगातार मुखर होकर विरोध, आंदोलन किया। यही वजह है कि मुकदमें दर्ज किए गए। अपराधी घोषित किया गया।
किसी भी नौजवान छात्र, गरीब, मज़लूम, दबे-कुचले, शोषित, वंचित की आवाज़ यदि दबाई गई तो अजय यादव सम्राट चुप नहीं बैठेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)