मुजफ्फरनगर में रेबीज दिवस पर कार्यशाला:बचाव के प्रति किया जागरूक; विशेषज्ञों ने कहा- जानवर के काटने पर उपचार में न करें देरी

Sep 28, 2026 - 19:21
0
मुजफ्फरनगर में रेबीज दिवस पर कार्यशाला:बचाव के प्रति किया जागरूक; विशेषज्ञों ने कहा- जानवर के काटने पर उपचार में न करें देरी
मुजफ्फरनगर में विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर श्रीराम कॉलेज के कृषि विभाग और पशुपालन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ‘जानवरों से इंसानों में रेबीज बीमारी का फैलना’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेंद्र गुप्ता, डॉ. राजीव त्यागी, प्राचार्य डॉ. प्रेरणा मित्तल, डॉ. विनीत कुमार शर्मा और डॉ. मो. नईम ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सीवीओ डॉ. जितेंद्र गुप्ता ने कहा कि रेबीज संक्रमित जानवर के काटने या लार के संपर्क में आने से फैलता है, इसलिए पालतू पशुओं का समय पर टीकाकरण कराएं और संदिग्ध कुत्तों से दूरी बनाए रखें। डॉ. राजीव त्यागी ने बताया कि जानवर के काटने पर घाव को तुरंत साबुन और बहते पानी से कम से कम 15 मिनट तक धोना चाहिए और बिना देरी किए चिकित्सक की सलाह पर एंटी-रेबीज वैक्सीन लगवानी चाहिए। डॉ. विनीत कुमार शर्मा ने बताया कि ऐसी स्थिति में सहायता के लिए कॉलेज में एंटी-रेबीज समिति का गठन किया गया है। वहीं, डॉ. मो. नईम ने आवारा जानवरों से सतर्क रहने की सलाह दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. स्नेह यादव ने किया। इस अवसर पर पशुपालन विभाग के चिकित्सक, शिक्षक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User