वाराणसी में पीडीए जागरूकता अभियान:काशी विद्यापीठ और बलदेव पीजी कॉलेज में छात्रों से संवाद, सुनीं समस्याएं

Sep 28, 2026 - 19:21
0
वाराणसी में पीडीए जागरूकता अभियान:काशी विद्यापीठ और बलदेव पीजी कॉलेज में छात्रों से संवाद, सुनीं समस्याएं
वाराणसी में 'छात्र नौजवान पीडीए जागरूकता अभियान' के तहत महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और बलदेव पीजी कॉलेज में छात्र-छात्राओं से संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों ने सुझाव पत्र के माध्यम से विद्यार्थियों की समस्याओं, सुझावों और आवश्यकताओं को सुना। संवाद के दौरान छात्र-छात्राओं ने शिक्षा, रोजगार, छात्रवृत्ति तथा विश्वविद्यालय व छात्र हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दे साझा किए। अभियान से जुड़े पदाधिकारियों ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य छात्रों की आवाज को मजबूती से उठाना और उनकी समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाना है। इस अवसर पर समाजवादी छात्र सभा के मीडिया सेल के प्रदेश सचिव अमर नाथ यादव, राष्ट्रीय सचिव राज सिंह, जनपद वाराणसी के प्रभारी आलोक यादव, आदर्श गौतम, अक्षय पाल, अमन यादव और संजीव यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User