मुख्य चुनाव आयुक्त के घर प्रदर्शन पर भड़की भाजपा:कहा, परिवार में भय पैदा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो

Sep 28, 2026 - 19:21
0
मुख्य चुनाव आयुक्त के घर प्रदर्शन पर भड़की भाजपा:कहा, परिवार में भय पैदा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आगरा स्थित आवास पर कांग्रेस नेताओं के प्रदर्शन को लेकर भाजपा ने कड़ा विरोध जताया है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया और महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाकर लोकतंत्र का मजाक बना रहे हैं। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त परिवार में भय पैदा करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। सोमवार को जयपुर हाउस स्थित भाजपा कार्यालय पर प्रेसवार्ता में भाजपा नेताओं ने कांग्रेस को कटघरे में खड़ा किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने ये कहा भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया ने कहा, कांग्रेस अपनी हताशा और निराशा तथा जनता द्वारा नकारे जाने की स्थिति को छिपाने के लिए इस तरह की हरकत कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार दिल्ली में रहते हैं, जबकि उनकी माताजी आगरा स्थित आवास पर रहती हैं। ऐसे में प्रदर्शन के लिए उनके आवास को चुनना उचित नहीं है। पौनिया ने कहा कि यदि कांग्रेस नेताओं में हिम्मत है तो वे दिल्ली जाकर प्रदर्शन करें। उन्होंने कहा कि किसी के परिवार में भय पैदा करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। महानगर अध्यक्ष ने ये लगाए आरोप भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा, कांग्रेस और उसके सहयोगी दल संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाकर लोकतंत्र का मजाक बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने महानगर और जिला स्तर पर इस प्रदर्शन का विरोध किया है। महानगर अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त के बुजुर्ग माता-पिता के आवास पर प्रदर्शन करना गलत है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता चुनाव आयुक्त के आवास पर जाकर उनके बुजुर्ग माता-पिता से मुलाकात करेंगे और कांग्रेस के प्रदर्शन का विरोध दर्ज कराएंगे। 2027 चुनाव को लेकर भी साधा निशाना राजकुमार गुप्ता ने कहा कि चुनाव से पहले कांग्रेस और उसके सहयोगी दल ईवीएम तथा चुनाव आयोग पर आरोप लगाना शुरू कर देते हैं। उन्होंने दावा किया कि जनता उनके आरोपों को समझ चुकी है और उनके वादों से भ्रमित नहीं होगी। उन्होंने कहा कि 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा इसका जवाब देगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User