मुजफ्फरनगर में सम्मान समारोह आयोजित:अमन बंसल बोले- समाज और शासन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी

Oct 01, 2026 - 18:14
0
मुजफ्फरनगर में सम्मान समारोह आयोजित:अमन बंसल बोले- समाज और शासन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी
मुजफ्फरनगर में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मुजफ्फरनगर प्रभारी अमन बंसल के नेतृत्व में पत्रकार सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 500 से अधिक कार्यकर्ताओं एवं लोगों की मौजूदगी रही, जिससे समारोह में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राघव दास अग्रवाल, युवा राष्ट्रीय महासचिव एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष PVFI (खेल मंत्रालय) उपस्थित रहे। इसके साथ ही युवा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्य अहलावत एवं युवा प्रदेश महासचिव सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे। समारोह के दौरान अमन बंसल द्वारा पत्रकारों को सम्मानित किया गया। उन्होंने सभी सम्मानित पत्रकारों को पटका पहनाकर, प्रशस्ति पत्र, डायरी एवं पेन भेंट कर सम्मान प्रदान किया। अमन बंसल ने कहा कि पत्रकार समाज और शासन-प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी युवाओं को संगठन से जोड़ने के साथ-साथ समाज के विभिन्न वर्गों के सम्मान और सहयोग के लिए लगातार कार्य करेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User