सपा प्रदेश अध्यक्ष - वो सब हमारे PDA हैं:राज्यसभा सदस्यों पर विपक्ष के आरोपों का श्यामलाल पाल ने दिया जवाब

Oct 01, 2026 - 18:14
0
सपा प्रदेश अध्यक्ष - वो सब हमारे PDA हैं:राज्यसभा सदस्यों पर विपक्ष के आरोपों का श्यामलाल पाल ने दिया जवाब
बाराबंकी के हैदरगढ़ में गुरुवार दोपहर 2 बजे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल पहुंचे। इस दौरान राज्यसभा के लिए पार्टी की ओर से भेजे गए सदस्यों को लेकर विपक्ष के सवाल पर उन्होंने जवाब दिया। सपा ने उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए रामगोपाल यादव और धनराज नथवानी को प्रत्याशी बनाया है। श्याम लाल पाल ने कहा, “वो सब हमारे PDA हैं।” उन्होंने कहा कि प्रदेश में गरीबों के विकास और नौजवानों को रोजगार देने वाले उद्योग लाने की दिशा में काम होना चाहिए। राज्यसभा सदस्यों को लेकर सवाल पर दिया जवाब कार्यकर्ता सम्मेलन में श्याम लाल पाल से सवाल किया गया कि विपक्ष सपा के राज्यसभा सदस्यों को लेकर सवाल उठा रहा है। आरोप लगाए जा रहे हैं कि एक सदस्य परिवार से जुड़े हैं और दूसरे के बड़े कारोबारी परिवार से संबंध बताए जा रहे हैं। ऐसे में सपा PDA की बात कैसे करती है। इस पर श्याम लाल पाल ने कहा, “वो सब हमारे PDA हैं।” गरीबों के विकास वाले उद्योग लगाने की बात सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जो भी गरीबों के विकास के लिए उद्योग लाने का काम करेगा, वह PDA है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा में भेजे गए सदस्यों से गरीबों के कल्याण की योजनाओं और नौजवानों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने वाले उद्योगों की दिशा में काम करने की अपेक्षा है। रोजगार के अवसर पैदा करने पर दिया जोर श्याम लाल पाल ने कहा कि प्रदेश में ऐसे उद्योग लगाए जाने चाहिए, जिनसे गरीबों का विकास हो और बेरोजगार नौजवानों को रोजगार मिल सके। उन्होंने कार्यकर्ताओं के बीच पार्टी की नीतियों और PDA के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी। धनराज नथवानी को लेकर हुई राजनीतिक चर्चा सपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए धनराज नथवानी को उम्मीदवार बनाया है। वह रिलायंस इंडस्ट्रीज से जुड़े हैं और उनके पिता परिमल नथवानी भी राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं। इसी को लेकर सपा के PDA के दावे पर राजनीतिक सवाल उठाए जा रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User