सिद्धार्थनगर में 26 सितंबर को सभी स्कूल बंद:कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों को मिला अवकाश, बीएसए ने जारी किया आदेश

Sep 25, 2026 - 18:52
0
सिद्धार्थनगर में 26 सितंबर को सभी स्कूल बंद:कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों को मिला अवकाश, बीएसए ने जारी किया आदेश
सिद्धार्थनगर में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए 26 सितंबर को जिले के सभी स्कूल बंद रहेंगे। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। अवकाश कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों पर लागू होगा। CBSE, ICSE समेत सभी स्कूलों में छुट्टी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जारी आदेश के मुताबिक, जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों के साथ CBSE, ICSE और अन्य मान्यता प्राप्त स्कूल 26 सितंबर को बंद रहेंगे। अशासकीय सहायता प्राप्त और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से मान्यता प्राप्त विद्यालय भी इस आदेश के दायरे में आएंगे। स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिया गया है कि शनिवार को किसी भी स्थिति में विद्यालय संचालित न किए जाएं। दो दिन से लगातार हो रही बारिश जिले में पिछले दो दिनों से बारिश का सिलसिला जारी है। बुधवार और गुरुवार की रात से शुरू हुई बारिश शुक्रवार को भी रुक-रुककर होती रही। कई इलाकों में लगातार बादल छाए रहने और बारिश के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिला। बारिश के बीच जिले की प्रमुख नदियों का जलस्तर भी बढ़ा था। हालांकि शुक्रवार को बाणगंगा नदी का जलस्तर फिर कम हुआ और नदी खतरे के निशान से नीचे बनी हुई है। आदेश का उल्लंघन करने पर होगी जिम्मेदारी तय विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए सभी संबंधित विद्यालयों में 26 सितंबर को पढ़ाई बंद रखने का निर्देश दिया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इसका सख्ती से पालन किया जाए। आदेश का उल्लंघन होने पर संबंधित विद्यालय के प्रबंधक, प्रधानाचार्य या प्रधानाध्यापक को जिम्मेदार माना जाएगा। अभिभावकों को भी दी जाएगी जानकारी BSA ने स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिया है कि अवकाश की जानकारी विद्यार्थियों और अभिभावकों तक पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस आदेश के बाद जिले के सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 1 से 12 तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों को 26 सितंबर को एक दिन का अवकाश रहेगा। मौसम की स्थिति को देखते हुए प्रशासन और शिक्षा विभाग हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User