मुरादाबाद में स्वच्छता और पौधारोपण अभियान चला:प्रकृति सेवा समिति ट्रस्ट और नगर निगम ने मिलकर हरियाली का संदेश दिया
मुरादाबाद में प्रकृति सेवा समिति ट्रस्ट और नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को स्वच्छता और पौधारोपण अभियान चलाया गया। काशीराम नगर सार्वजनिक शौचालय के निकट गौतम बुद्ध पार्क की हरित पट्टी में फैले कूड़ा-कचरे की सफाई कर पौधे लगाए गए। अधिकारियों ने लोगों से कचरा अलग-अलग कर कूड़ा गाड़ी को देने और हरियाली बनाए रखने की अपील की। मुरादाबाद में आज यानी मंगलवार को प्रकृति सेवा समिति ट्रस्ट और नगर निगम मुरादाबाद के संयुक्त तत्वावधान में साफ-सफाई, स्वच्छता और पौधारोपण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत काशीराम नगर सार्वजनिक शौचालय के निकट गौतम बुद्ध पार्क की हरित पट्टी में आसपास के निवासियों द्वारा फेंके जा रहे कूड़ा-कचरे को पहले नगर निगम की टीम ने साफ किया। इसके बाद धरती को हरा-भरा बनाए रखने के उद्देश्य से वहां पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर खाद्य एवं सफाई निरीक्षक उमाकांत ने कहा कि साफ-सफाई, स्वच्छता और हरियाली बनाए रखना हम सभी का दायित्व है। इसमें सभी को सहयोग करना चाहिए। प्रकृति सेवा समिति ट्रस्ट के संस्थापक/महासचिव एवं अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण योद्धा नैपाल सिंह पाल ने कहा कि सभी नागरिकों को अपने घर, मकान और दुकान का कचरा अलग-अलग करके नगर निगम की कूड़ा गाड़ी को देना चाहिए। ऐसा करके हम स्वच्छता और स्वास्थ्य बनाए रखने में सहयोगी बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि अपने वातावरण, प्रकृति और पर्यावरण को हरा-भरा बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे लगाते रहना चाहिए और उनका संरक्षण करना चाहिए। हरे पेड़-पौधे प्रकृति में ऑक्सीजन की प्राकृतिक फैक्ट्रियां हैं, इसलिए इनका संरक्षण हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। आईईसी टीम के सुपरवाइजर विशेष कुमार ने कहा कि उनकी टीम घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रही है, जिससे लोगों का रुझान साफ-सफाई और पर्यावरण के प्रति बढ़ा है। सफाई नायक अनिल कुमार ने स्थानीय निवासियों से स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग की अपील की, ताकि सभी का स्वास्थ्य बेहतर बना रहे। इस अवसर पर खाद्य एवं सफाई निरीक्षक उमाकांत, सफाई नायक अनिल कुमार, आईईसी टीम सुपरवाइजर विशेष कुमार, खुशी, जितेंद्र, सत्यम, अमित, अशोक, अनु, राजकुमार, राजेश, सत्य प्रकाश सहित कई लोग उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)