नाले में नहाने गया कक्षा छह का छात्र लापता:औरैया में दोस्तों के साथ नहाने गया था, देर शाम मिला शव

Sep 29, 2026 - 22:03
0
नाले में नहाने गया कक्षा छह का छात्र लापता:औरैया में दोस्तों के साथ नहाने गया था, देर शाम मिला शव
औरैया में ऐरवा कटरा के नगरिया राजाराम गांव में मंगलवार दोपहर नाले में नहाने गया कक्षा छह का 12 वर्षीय छात्र हरीसिंह लापता हो गया। देर शाम गोताखोरों ने तलाश के दौरान उसका शव नाले से बरामद किया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया गया कि हरीसिंह अपने दोस्तों के साथ नगला वाले स्थित नाले में नहाने गया था। स्कूल से लौटने के बाद उसने खाना खाया और दोस्तों के साथ नहाने चला गया। इसी दौरान वह अचानक नाले में लापता हो गया। साथ गए बच्चों ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। सूचना मिलने पर पीआरबी, थाना पुलिस और फायरकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर छात्र की तलाश शुरू की। गोताखोरों को भी बुलाया गया। देर शाम गोताखोरों ने छात्र का शव नाले से बरामद कर लिया। हरीसिंह के पिता सोनू व्यापार के सिलसिले में पंजाब गए हुए हैं। परिवार में उसका छोटा भाई नारायण (10) और बहन परी (5) हैं। बेटे की मौत की खबर सुनकर मां किरन देवी और दादी चंद्रा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User