रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चोरी करते ग्रामीणों ने पकड़ा:आरोपी के खिलाफ लूट, डकैती समेत 7 मुकदमे पहले से हैं दर्ज
प्रतापगढ़ के कुंडा थाना क्षेत्र के भदरी रेलवे स्टेशन स्थित एक दुकान से मोबाइल फोन चोरी करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से लूट, डकैती, गैंगस्टर एक्ट, चोरी और मारपीट समेत सात मुकदमे दर्ज हैं। जानकारी के अनुसार आज बुधवार सुबह भदरी रेलवे स्टेशन स्थित एक दुकान पर वादी सो रहे थे। इसी दौरान आरोपी ने कथित रूप से उनका मोबाइल फोन चोरी कर लिया। मोबाइल गायब होने की जानकारी होने पर वादी और उनके साथियों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया और घटना की सूचना पुलिस को दी। मोबाइल फोन बरामद कर लिया सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को थाना कुंडा ले आई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि ग्रामीणों ने आरोपी को मोबाइल चोरी करते हुए पकड़ लिया था, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी रंजीत कुमार सरोज (करीब 25 वर्ष) के खिलाफ पहले से सात आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच-पड़ताल कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)