सितंबर माह के खाद्यान्न वितरण की अंतिम तिथि बढ़ी:राशन कार्डधारक अब 29 सितंबर तक ले सकेंगे अपना अनाज, ओटीपी से भी मिलेगा
सोनभद्र में सितंबर माह के खाद्यान्न वितरण की अंतिम तिथि 29 सितंबर तक बढ़ाई गई है। अब अंत्योदय और पात्र गृहस्थी कार्डधारक 29 सितंबर तक अपना अनाज ले सकेंगे।बायोमेट्रिक सत्यापन में अंगूठा नहीं लग पाने वाले कार्डधारकों को भी 29 सितंबर को मोबाइल ओटीपी के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी। जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुव गुप्ता ने बताया कि पहले खाद्यान्न और चीनी का वितरण 10 से 25 सितंबर तक था। कुछ क्षेत्रों में राशन पहुंचने में देरी हुई, जिससे कई कार्डधारक नहीं ले पाए। इसी वजह से वितरण की तारीख 29 सितंबर तक बढ़ाई गई है। बायोमेट्रिक सत्यापन में दिक्कत आने पर 29 सितंबर को मोबाइल ओटीपी से भी राशन मिलेगा। ई-पॉस मशीन से आधार आधारित वितरण और पोर्टेबिलिटी की सुविधा भी 29 सितंबर तक जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में राशनकार्डों में शामिल यूनिट और सदस्यों की ई-केवाईसी भी कराई जा रही है। जिन कार्डधारकों अथवा सदस्यों की ई-केवाईसी अभी तक नहीं हुई है, वे अपनी संबंधित उचित दर दुकान पर उपस्थित होकर ई-केवाईसी अवश्य करा लें। इससे उन्हें योजना के तहत मिलने वाले खाद्यान्न का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों से अपील की है कि वे 29 सितंबर की अंतिम तिथि से पहले अपना निर्धारित राशन प्राप्त कर लें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)