नई दिल्ली में 21जल योद्धाओं का चयन:जल योद्धा संवाद में रमा ने बताया गंगा संरक्षण का सफर

Oct 03, 2026 - 09:38
0
नई दिल्ली में 21जल योद्धाओं का चयन:जल योद्धा संवाद में रमा ने बताया गंगा संरक्षण का सफर
कन्नौज में गंगा की स्वच्छता, संरक्षण और नदी किनारे रहने वाले समुदायों को जागरूक करने के प्रयासों में जुटी कन्नौज की रमा तिवारी ने नई दिल्ली में आयोजित ‘जल योद्धा संवाद’ कार्यक्रम में अपने अनुभव साझा किए। देशभर से चयनित 21 जल एवं नदी योद्धाओं में शामिल रमा को केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने अपने आवास पर आयोजित संवाद में आमंत्रित किया। मंत्री ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए जल और नदी संरक्षण में जनभागीदारी को महत्वपूर्ण बताया। मेहंदीपुर गांव की रहने वाली रमा ने वर्ष 2016 में स्वच्छ भारत मिशन से जुड़कर गांव में स्वच्छता और जनजागरूकता अभियान शुरू किया था। इसके बाद वह भारतीय वन्यजीव संस्थान से ‘गंगा प्रहरी’ के रूप में जुड़ीं। वर्तमान में वह जलज परियोजना सहायक के रूप में कार्य कर रही हैं और गंगा ग्रामों की महिलाओं को नदी संरक्षण से जोड़ रही हैं। रमा ने संवाद में बताया कि विवाह के बाद भी उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का अभियान जारी रखा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User