नकवी बोले-चुनौतियों में आदमी बिखरता भी है और निखरता भी:रामपुर में कहा- चुनाव में गले लगाएंगे और बाद में गला दबाएंगे
रामपुर में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खां का नाम लिए बिना उन पर सियासी तंज कसा। उन्होंने कहा कि वक्त के साथ आदमी चुनौतियों में बिखरता भी है और निखरता भी है। वक्त ही बताता है कि परिस्थितियां क्या होती हैं। लोगों को गलतफहमी से बाहर निकलना चाहिए। विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव के समय गले लगाएंगे और चुनाव के बाद गला दबाएंगे। ऐसे लोग सियासी सूरमा बने घूमते हैं। नकवी ने ये बातें गुरुवार दोपहर करीब दो बजे संत शिरोमणि गेस्ट हाउस में कहीं। एक दिवसीय कार्यक्रम में रामपुर पहुंचे नकवी ने कहा कि बात सिर्फ इस चुनाव की नहीं है, आने वाले कई दशकों तक उत्तर प्रदेश में कोई वैकेंसी नहीं है। उनका इशारा प्रदेश की सियासत में विपक्षी दलों की राजनीतिक दावेदारी की ओर था। सीटों के बंटवारे पर विपक्षी दलों को घेरा विपक्षी दलों के बीच सीटों को लेकर चल रही खींचतान पर भी नकवी ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि एक सुल्तानी पार्टी कहती है कि उसे तोप चाहिए, जबकि दूसरी पार्टी तमंचा देने को भी तैयार नहीं है। यानी एक पार्टी कहती है कि उसे 200 सीटें चाहिए और दूसरी कहती है कि तुम सीट के लायक भी नहीं हो। नकवी ने विपक्षी दलों के आपसी तालमेल और राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं पर भी सवाल उठाए। उनके बयान को उत्तर प्रदेश की मौजूदा सियासत और विपक्षी दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर चल रही खींचतान से जोड़कर देखा जा रहा है। वक्त और परिस्थितियों का दिया हवाला आजम खां का नाम लिए बिना नकवी ने कहा कि चुनौतियों के दौर में व्यक्ति के सामने परिस्थितियां बदलती हैं। वक्त ही बताता है कि कौन बिखरता है और कौन निखरता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)