पूर्व सैनिक के घर से दो लाख के जेवर-नकदी चोरी:कौशांबी में सीढ़ी के रास्ते घुसे चोर, लाखों का सामान ले गए

Nov 19, 2026 - 16:07
0
पूर्व सैनिक के घर से दो लाख के जेवर-नकदी चोरी:कौशांबी में सीढ़ी के रास्ते घुसे चोर, लाखों का सामान ले गए
कौशाम्बी के चायल चौकी क्षेत्र में चोरों ने बुधवार रात एक पूर्व सैनिक के घर को निशाना बनाया। चोर सीढ़ी के रास्ते घर में घुसे और ताला तोड़कर जेवरात व नकदी चोरी कर ले गए। बगल के घर में खटखटाहट सुनकर जागी महिला ने एक चोर को आंगन से भागते देखा। पीड़ित ने एक नामजद आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। सीढ़ी के रास्ते घर में दाखिल हुए चोर मामला चलौली गांव का है। यहां के रहने वाले पूर्व सैनिक ताराचंद्र पुत्र जवाहर लाल के मुताबिक, बुधवार रात चोर सीढ़ी के रास्ते उनके घर में दाखिल हुए। इसके बाद ताला तोड़कर घर में रखे जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए। खटखटाहट सुनकर जागी महिला घटना के दौरान पूर्व सैनिक के छोटे भाई प्रताप सिंह की पत्नी अनीता बगल के घर में सो रही थीं। खटखटाहट और शोर सुनकर उनकी नींद खुल गई। उन्होंने देखा कि एक चोर आंगन से भाग रहा है। महिला को देखकर चोर मौके से फरार हो गया। आधा किलो चांदी के जेवर चोरी पीड़ित के अनुसार, चोर घर से करीब आधा किलोग्राम चांदी के जेवर और कुछ नकदी ले गए हैं। चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब दो लाख रुपए बताई गई है। पीड़ित ने गुरुवार को चायल चौकी पहुंचकर एक नामजद आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User