नोएडा-ग्रेनो में 10 और ई - बसें चलेंगी:रूट तय, बोटैनिकल से एकमूर्ति, मिर्जापुर कट और परीचौक तक बढ़ेगा कनेक्शन

Sep 30, 2026 - 17:15
0
नोएडा-ग्रेनो में 10 और ई - बसें चलेंगी:रूट तय, बोटैनिकल से एकमूर्ति, मिर्जापुर कट और परीचौक तक बढ़ेगा कनेक्शन
नोएडा में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बेहतर करने के लिए 10 और बसें अलग-अलग रूट पर चलाने की तैयारी है। इनके रूट तय कर दिए गए हैं। नई बसें सेक्टर-137 से सेक्टर-12/22, बोटैनिकल गार्डन से एकमूर्ति, बोटैनिकल गार्डन से मिर्जापुर कट और बोटैनिकल गार्डन से परीचौक के बीच चलेंगी। इन बसों के संचालन से नोएडा के अंदरूनी सेक्टरों के साथ ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी। फिलहाल नोएडा में 60, ग्रेटर नोएडा में 50 और यमुना विकास प्राधिकरण क्षेत्र में 25 बसें संचालित हो रही हैं। सेक्टर-137 से सेक्टर-12/22 तक बस पहले रूट पर बस सेक्टर-137 से एडवांट, सेक्टर-142, पंचशील इंटर कॉलेज, सेक्टर-96 स्थित नोएडा प्राधिकरण कार्यालय, महामाया इंटर कॉलेज, सेक्टर-37, बोटैनिकल गार्डन, अट्टा पीर, सेक्टर-27 स्टाफ कॉलोनी, डीएम चौराहा, सेक्टर-21ए मोदी मॉल, सेक्टर-10 लालबत्ती और चौड़ा मोड़ होते हुए सेक्टर-12/22 पहुंचेगी। वापसी में बस सेक्टर-12/22 से चौड़ा मोड़, सेक्टर-10 लालबत्ती, टेलीफोन एक्सचेंज, सेक्टर-19, डीएम चौराहा, सेक्टर-27 स्टाफ कॉलोनी, इंदिरा मार्केट, सेक्टर-18 अंडरपास और सेक्टर-37 होते हुए सेक्टर-137 जाएगी। बोटैनिकल गार्डन से एकमूर्ति दूसरे रूट पर बस बोटैनिकल गार्डन से गोल्फ कोर्स, सिटी सेंटर और चारमूर्ति ग्रेटर नोएडा होते हुए एकमूर्ति पहुंचेगी। वापसी में भी बस इसी रूट से चलेगी। तीसरे रूट पर बस बोटैनिकल गार्डन से मिर्जापुर कट तक जाएगी। रास्ते में एडवांट, परीचौक, गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय और गलगोटिया विश्वविद्यालय पड़ेंगे। यहां से बस यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाएगी। वापसी भी इसी रूट से होगी। बोटैनिकल से परीचौक, गांवों को भी मिलेगी कनेक्टिविटी चौथे रूट पर बस बोटैनिकल गार्डन से परीचौक तक चलेगी। बस सेक्टर-94 ओखला बर्ड सेंचुरी, सेक्टर-125 एमिटी यूनिवर्सिटी, सेक्टर-126 रायपुर, सेक्टर-127 बख्तावरपुर, सेक्टर-128 सुल्तानपुर गांव, जेपी अस्पताल, सेक्टर-132, 135, 168, 164, 163, 158, 156 और 155 होते हुए सेक्टर-150 कोंडली गांव, सेक्टर-148 मेट्रो स्टेशन, नॉलेज पार्क-2 मेट्रो स्टेशन और परीचौक पहुंचेगी। इस रूट से नोएडा और ग्रेटर नोएडा के कई सेक्टरों के साथ गांव भी सार्वजनिक परिवहन से जुड़ जाएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User