नोएडा में 41.4 किलो गांजा पकड़ा:8 लाख का माल बरामद, बिहार से ट्रेन के जरिए लाकर महंगे दाम में बेचता था
नोएडा के फेस-2 थाना पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में 28 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 41 किलो 400 ग्राम गांजा, 1,800 रुपये नकद और तस्करी में इस्तेमाल टीवीएस स्पोर्ट्स बाइक बरामद की है। पुलिस के मुताबिक बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 8 लाख रुपये है। पुलिस के अनुसार बुधवार को टीम शमशान घाट भंगेल के पास गंदे नाले की पटरी पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधि के आधार पर प्रिन्स कुमार साहू को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से गांजा बरामद हुआ। बिहार से ट्रेन में सस्ते दाम पर लाता था गांजा पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह बिहार से ट्रेन के जरिए गांजा सस्ते दाम पर खरीदकर नोएडा लाता था। यहां इसे महंगे दाम पर बेचता था। पुलिस अब उससे गांजा सप्लाई करने वाले अन्य लोगों और नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है। आरोपी की पहचान प्रिन्स कुमार साहू पुत्र बैजू प्रसाद साहू निवासी फिरोजपुर, थाना महरमा, गोड्डा (झारखंड) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक वह फिलहाल तिगरी गोलचक्कर के पास किराये के कमरे में रह रहा था। 1,800 रुपये और बाइक भी बरामद पुलिस ने गांजा बिक्री से मिले 1,800 रुपये और तस्करी में इस्तेमाल टीवीएस स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल (UP16 DZ 5595) भी बरामद कर सीज कर दी है। मामले में थाना फेस-2 में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर गांजा सप्लाई के अन्य स्रोतों और उसके नेटवर्क से जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)