PET 2026: गोरखपुर में बनाए गए हैं 52 केंद्र:आज 46116 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा; अलर्ट मोड में आई प्रशासन, CCTV से हो रही निगरानी

Oct 25, 2026 - 06:14
0
PET 2026: गोरखपुर में बनाए गए हैं 52 केंद्र:आज 46116 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा; अलर्ट मोड में आई प्रशासन, CCTV से हो रही निगरानी
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 को लेकर जिले में तैयारियां पूरी की जा रही हैं। परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए 52 केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। परीक्षा 25 और 30 अक्टूबर तथा एक नवंबर को आयोजित होगी। तीनों दिन दो-दो पालियों में परीक्षा होगी। हर पाली में 23,208 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इस तरह छह पालियों में कुल 1,39,248 अभ्यर्थियों के शामिल होने का कार्यक्रम है। अभ्यर्थियों की बड़ी संख्या को देखते हुए रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस की तैनाती के साथ अभ्यर्थियों की आवाजाही पर भी नजर रखी जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी एसपी स्तर के दो अधिकारियों को सौंपी गई है। उनके साथ नौ क्षेत्राधिकारी, 22 थानेदार, 75 उपनिरीक्षक और 482 आरक्षी व महिला आरक्षी तैनात रहेंगे। सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक होगी पहली पाली पीईटी तीन दिनों में छह पालियों में आयोजित होगी। प्रत्येक दिन पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। हर पाली में 23,208 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के आने-जाने की संभावना है। इसे देखते हुए परीक्षा केंद्रों के साथ रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। पुलिसकर्मियों को व्यवस्था बनाए रखने और अभ्यर्थियों की आवाजाही पर नजर रखने की जिम्मेदारी दी गई है। 52 सेक्टर और 52 स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए परीक्षा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से कराने के लिए प्रशासन की ओर से भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सभी 52 परीक्षा केंद्रों के लिए 52 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 52 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके अलावा 967 बाह्य कक्ष निरीक्षक, 104 आंतरिक कक्ष निरीक्षक और 145 रिजर्व कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापकों के साथ बैठक भी की जा चुकी है। हालांकि, परीक्षा कक्षों में ड्यूटी करने वाले कक्ष निरीक्षकों का प्रशिक्षण अभी निर्धारित नहीं किया गया है। पर्यटन भवन में बनाया गया कंट्रोल रूम परीक्षा की निगरानी और अलग-अलग विभागों के बीच समन्वय बनाए रखने के लिए पर्यटन भवन में कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां कक्ष संख्या तीन और चार में डबल लॉक की व्यवस्था की गई है। परीक्षा के संस्थागत स्तर पर संचालन की जिम्मेदारी डॉ. राकेश प्रताप सिंह को दी गई है। वहीं, अब्दुल सिद्दीकी को प्रभारी बनाया गया है। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की जांच (फ्रिस्किंग) की जिम्मेदारी संबंधित संस्था की ओर से निभाई जाएगी। प्रशासन और पुलिस की निगरानी में परीक्षा संपन्न कराई जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User