शामली की चीनी मिलों का पेराई सत्र एक सप्ताह टला:दीपावली के बाद शुरू होगी पेराई, तीनों मिलों को 189 गन्ना खरीद केंद्र मिले

Oct 25, 2026 - 07:04
0
शामली की चीनी मिलों का पेराई सत्र एक सप्ताह टला:दीपावली के बाद शुरू होगी पेराई, तीनों मिलों को 189 गन्ना खरीद केंद्र मिले
शामली। जिले की तीनों चीनी मिलों का पेराई सत्र इस बार करीब एक सप्ताह पिछड़ गया है। दीपावली के बाद मिलों में पेराई शुरू होने की उम्मीद है। उधर, शासन ने नए पेराई सत्र की तैयारियों के तहत जिले की तीनों चीनी मिलों को 189 गन्ना खरीद केंद्र आवंटित किए हैं। इनमें शामली चीनी मिल को 28, थानाभवन को 72 और ऊन चीनी मिल को 89 केंद्र मिले हैं। जिला गन्ना अधिकारी रणजीत सिंह कुशवाहा ने बताया कि शामली चीनी मिल को आवंटित 28 खरीद केंद्रों से 19,386 हेक्टेयर गन्ना क्षेत्रफल जोड़ा गया है। थानाभवन मिल को 72 और ऊन मिल को 89 खरीद केंद्र आवंटित किए गए हैं। खरीद केंद्रों के आवंटन के साथ ही पेराई सत्र की तैयारियां की जा रही हैं। तीन खरीद केंद्र दूसरी मिलों में स्थानांतरित थानाभवन चीनी मिल के तीन खरीद केंद्रों को दूसरी मिलों में स्थानांतरित किया गया है। गंदेवड़ा ए और बी खरीद केंद्र सहारनपुर जिले की ननौता चीनी मिल में भेजे गए हैं, जबकि लिसाढ़ पंचम खरीद केंद्र शामली चीनी मिल को आवंटित किया गया है। वहीं, शामली चीनी मिल के खेड़ी पट्टी खरीद केंद्र को मुजफ्फरनगर की तितावी चीनी मिल में स्थानांतरित किया गया है। नई टरबाइन के परीक्षण के बाद शुरू होगी पेराई ऊन चीनी मिल के यूनिट हेड कुलदीप पिलानिया ने बताया कि मिल में 10 नवंबर के बाद पेराई सत्र शुरू होने की उम्मीद है। शामली चीनी मिल के यूनिट हेड संजय शर्मा ने बताया कि नई टरबाइन का परीक्षण होने के बाद मिल में पेराई शुरू की जाएगी। थानाभवन चीनी मिल का पेराई सत्र भी दीपावली के बाद शुरू होने की संभावना है। जिला गन्ना अधिकारी रणजीत सिंह कुशवाहा ने बताया कि फिलहाल गन्ने की रिकवरी करीब आठ प्रतिशत आ रही है। रिकवरी की स्थिति और मिलों में तैयारियों का आकलन करने के बाद पेराई सत्र शुरू कराया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User