भूतपूर्व सैनिक समिति ने डीएम दिव्यांशु पटेल को सम्मानित किया:बागपत में नवागत जिलाधिकारी को शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया, प्रशासन को सहयोग का भरोसा

Sep 29, 2026 - 16:05
0
भूतपूर्व सैनिक समिति ने डीएम दिव्यांशु पटेल को सम्मानित किया:बागपत में नवागत जिलाधिकारी को शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया, प्रशासन को सहयोग का भरोसा
बागपत में भूतपूर्व सैनिक समिति के पदाधिकारियों ने मंगलवार को नवागत जिलाधिकारी दिव्यांशु पटेल से मुलाकात की। समिति के जिलाध्यक्ष सूबेदार मेजर राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में डीएम को शॉल ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। समिति के संरक्षक मुकेश शर्मा ने डीएम को भरोसा दिलाया कि भूतपूर्व सैनिक देश सेवा के बाद भी समाज और प्रशासन के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रशासनिक जरूरत या आपात स्थिति में समिति प्रशासन के साथ खड़ी रहेगी और हरसंभव सहयोग देगी। पदाधिकारियों ने पूर्व सैनिकों का अनुभव और सेवा भावना समाज के लिए उपयोगी बताया। उन्होंने प्रशासन के साथ मिलकर जनहित के कार्यों में सहयोग करने की बात कही। जिलाधिकारी दिव्यांशु पटेल ने समिति का आभार जताया और पूर्व सैनिकों के कल्याण व योजनाओं को लागू कराने में सहयोग का आश्वासन दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User