नवाबगंज में सफाई मित्र सम्मानित:नगर पालिका चेयरमैन बोलीं- इनकी मेहनत से ही शहर स्वच्छ है
स्वच्छता ही सेवा 2026' के तहत नगर पालिका परिषद नवाबगंज द्वारा चलाए जा रहे 157 घंटे के महासफाई अभियान के अंतर्गत सफाई कर्मियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शहर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने वाले 'सफाई मित्रों' को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। नगर पालिका चेयरमैन प्रेमलता राठौर ने सफाई मित्रों का सम्मान करते हुए उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में इन कर्मियों की भूमिका सबसे अहम है, जो हर दिन कड़ी मेहनत से नागरिकों को स्वच्छ वातावरण देते हैं। वहीं, अध्यक्ष प्रतिनिधि नीरेंद्र सिंह राठौर ने उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि स्वच्छता सिर्फ नगर पालिका की नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर सभासद अजय कुमार, रामनिवास, अरविन्द कुमार, राजीव सक्सेना, खुर्शीद और रिजवान कैटान सहित कई जनप्रतिनिधि व नगर पालिका कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने सफाई कर्मियों के निरंतर प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)