नवागत अधिकारियों ने सदर तहसील का निरीक्षण किया:कर्मचारियों को लंबित राजस्व मामलों का समय पर निपटारा करने और साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए
महराजगंज में कार्यभार संभालने के बाद नवागत अधिकारियों ने सदर तहसील परिसर और अलग-अलग कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सदर तहसीलदार मयंक मिश्रा, सदर न्यायिक तहसीलदार ऋषभ सिंह और सदर नायब तहसीलदार सुमित कुमार यादव ने तहसील के अलग-अलग पटलों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कार्यालयों में रखे रिकॉर्ड, राजस्व के काम और लंबित मामलों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कर्मचारियों को राजस्व मामलों का समय पर और सही तरीके से निपटारा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लंबित मामलों को प्राथमिकता से निपटाएं, ताकि लोगों को तहसील के चक्कर न लगाने पड़ें। अधिकारियों ने कर्मचारियों से लोगों की समस्याएं सुनकर नियम के मुताबिक समाधान करने को कहा। उन्होंने सभी को जिम्मेदारी, पारदर्शिता और ईमानदारी से काम करने के निर्देश दिए। तहसील परिसर में साफ-सफाई रखने और रिकॉर्ड व्यवस्थित रखने को भी कहा गया। अधिकारियों ने कहा कि लोगों को बेहतर प्रशासनिक सुविधाएं देना और उनकी समस्याओं का समय पर समाधान करना प्राथमिकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)