डीएम-एसपी ने विदुर कुटी गंज मेले की तैयारियां देखीं:श्रद्धालुओं को परेशानी न हो, इसके लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
बिजनौर जिले के दारानगर गंज में गंगा किनारे लगने वाले गंगा स्नान मेले की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। बुधवार शाम करीब 4 बजे डीएम जोगिंदर सिंह और एसपी केके बिश्नोई ने अधिकारियों के साथ विदुर कुटी गंज मेले का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मेला स्थल पर व्यवस्थाएं देखीं और संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देश दिए। मेले की निगरानी ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी। देखें, 4 तस्वीरें… डीएम जोगिंदर सिंह ने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं होनी चाहिए। जिन व्यवस्थाओं के लिए टेंडर किए गए हैं, उन्हें मौके पर पूरा किया जाए। उन्होंने मुख्य मार्ग से मेला स्थल तक सभी रास्तों पर रोशनी के लिए लाइटें जल्द लगाने के निर्देश दिए, ताकि रात में आने-जाने में परेशानी न हो। एसपी केके बिश्नोई ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने और जरूरी सुविधाएं जुटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेले में सुरक्षा और व्यवस्थाएं बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह, एडीएम प्रशासन अंशिका दीक्षित, एसपी सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह, एसपी ग्रामीण गौतम राय, जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह और जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी विकास मिश्रा मौजूद रहे। जिला पंचायत, पुलिस और प्रशासन के अन्य अधिकारी भी शामिल हुए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)