पैसों के विवाद में 2 युवकों में मारपीट:छेड़छाड़ की अफवाह पर जुटी भीड़, एक युवक गिरफ्तार, दूसरा फरार; पुलिस बोली- छेड़छाड़ नहीं हुई
बागपत शहर कोतवाली क्षेत्र के पुराने कस्बे में बुधवार शाम करीब 5:30 बजे पैसों के विवाद में दो युवकों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान एक युवक ने दूसरे पर हमला करने की कोशिश की। पास में मौजूद एक नाबालिग बच्ची ने यह देखकर शोर मचा दिया। इसके बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। लोगों के बीच छेड़छाड़ की सूचना फैल गई। भीड़ ने एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया। छेड़छाड़ की सूचना पर जुटे लोग पुलिस के मुताबिक, दोनों युवकों के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान मारपीट शुरू हो गई। एक युवक को हमला करते देख पास मौजूद नाबालिग बच्ची ने शोर मचाया। इसके बाद मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों के बीच छेड़छाड़ की सूचना फैलने पर एक युवक को पकड़ लिया गया। पुलिस ने छेड़छाड़ की घटना से किया इनकार चौकी प्रभारी शिव कुमार ने बताया कि दो युवकों के बीच मारपीट हुई थी। छेड़छाड़ की कोई घटना नहीं हुई है। एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दूसरे की तलाश की जा रही है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)