बिलाल हत्याकांड में मुल्ला अफरोज का प्रार्थना पत्र खारिज:5 गवाहों को सम्मन जारी करने की मांग की थी, 19 नवंबर को 7वें गवाह की पेशी

Nov 18, 2026 - 22:05
0
बिलाल हत्याकांड में मुल्ला अफरोज का प्रार्थना पत्र खारिज:5 गवाहों को सम्मन जारी करने की मांग की थी, 19 नवंबर को 7वें गवाह की पेशी
संभल हिंसा के बिलाल हत्याकांड में बुधवार को जिला कोर्ट ने आरोपी मुल्ला अफरोज का प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया। उसने पांच गवाहों को सम्मन जारी कर कोर्ट में बुलाने की मांग की थी। अभियोजन पक्ष ने इसका विरोध किया। दोनों पक्षों को सुनने के बाद जिला जज ने आवेदन खारिज कर दिया। मामले की सुनवाई रोजाना हो रही है। अब सातवें गवाह की पेशी के लिए 19 नवंबर की तारीख तय की गई है। 11 गवाहों की सूची दी थी संभल की जिला न्यायाधीश डॉ. विदुषी सिंह की कोर्ट में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट से NSA में जमानत मिलने के बाद मुल्ला अफरोज कोर्ट में पेश हुआ था। उसने अपनी ओर से 11 गवाहों की सूची दी थी। इनमें से छह गवाह कोर्ट में पेश हो चुके हैं। मुल्ला अफरोज के दो सगे भाई फरोग आलम और शहरोज आलम भी गवाही दे चुके हैं। बुधवार रात 8 बजे जिला शासकीय अधिवक्ता राहुल दीक्षित ने बताया कि मुल्ला अफरोज ने पांच गवाहों को बुलाने के लिए सम्मन जारी करने की मांग की थी। अभियोजन पक्ष ने दलील दी कि ये गवाह आरोपी पक्ष की ओर से दिए गए हैं, इसलिए उन्हें कोर्ट में पेश कराने की जिम्मेदारी भी आरोपी पक्ष की है। इसके बाद जिला जज ने प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया। चार हत्याकांडों में दर्ज हैं मुकदमे संभल कोतवाली में मामले दर्ज हैं। वहीं, नखासा थाने में कैफ हत्याकांड दर्ज है। इन मामलों में शारिक साठा के तीन गुर्गे वारिस, मुल्ला अफरोज और गुलाम आरोपी हैं। गुलाम ने गवाह और साक्ष्य देने से किया था इनकार 14 अक्टूबर को गुलाम ने कोर्ट में कहा था कि वह अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए कोई गवाह या साक्ष्य पेश नहीं करना चाहता। वहीं, 9 अक्टूबर को पेशी के दौरान मुल्ला अफरोज और गुलाम ने एक-दूसरे को पहचानने से इनकार किया था। दोनों ने कहा था कि उन्होंने कोई घटना नहीं की और पुलिस ने उन्हें झूठा फंसाया है। संभल हिंसा की पृष्ठभूमि 19 नवंबर 2024 को हिंदू पक्ष ने चंदौसी की सिविल सीनियर डिवीजन कोर्ट में संभल की शाही जामा मस्जिद को श्रीहरिहर मंदिर होने का दावा करते हुए याचिका दाखिल की थी। कोर्ट के आदेश पर उसी दिन शाम को पहले चरण का सर्वे किया गया। दूसरा सर्वे 24 नवंबर 2024 को हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। सर्वे के दौरान हिंसा भड़क गई। पुलिस पर पथराव और फायरिंग की गई, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई, एएसपी अनुज चौधरी और डिप्टी कलेक्टर समेत 29 पुलिसकर्मी घायल हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User