फिलीपींस में 2 ट्रेनी विमान टकराए, 4 पायलट की मौत:इस साल हवा में विमान टकराने का यह पांचवां बड़ा हादसा

Oct 24, 2026 - 14:52
0
फिलीपींस में 2 ट्रेनी विमान टकराए, 4 पायलट की मौत:इस साल हवा में विमान टकराने का यह पांचवां बड़ा हादसा
फिलीपींस में शुक्रवार को ट्रेनिंग के दौरान वायुसेना के दो विमानों में टक्कर हो गई। हादसे में दोनों विमानों के चार पायलट की मौत हो गई। दोनों विमान दोपहर 3:51 बजे मनीला के दक्षिण में लीपा शहर के फर्नांडो एयर बेस में गिरे। हादसे के बाद फिलीपीन वायुसेना ने SF-260 विमानों की उड़ान पर रोक लगा दी है। यह रोक जांच पूरी होने तक जारी रहेगी। इस साल हवा में विमान टकराने का दुनिया का यह पांचवां बड़ा हादसा है। विमान के टुकड़े सैन्यकर्मियों के बैरक के पास गिरे दोनों SF-260 विमान कम ऊंचाई पर उड़ रहे थे। इसी दौरान वे टकरा गए। एक विमान के टुकड़े सैन्यकर्मियों के बैरक के पास गिरे। SF-260 विमान इटली से खरीदे गए थे। फिलीपींस की सेना लंबे समय से पैसों की कमी के कारण अपने लड़ाकू विमानों, नौसेना और थलसेना को आधुनिक बनाने में मुश्किलों का सामना कर रही है। SF-260 विमानों से जुड़े हादसे मई में 2 पायलट की मौत: उत्तरी फिलीपींस के पहाड़ी इलाके में SF-260 ट्रेनर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे में दो पायलट की मौत हुई थी। 2023 में भी विमान गिरा: ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें भी दो पायलट की जान गई थी। --------------------------- यह खबर भी पढ़ें… दुबई में डीजल दिल्ली से 28 रुपए महंगा हुआ: UAE सरकार ने इस महीने 12% कीमत बढ़ाई; जंग के बाद दोगुने हुए तेल के दाम तेल के बड़े उत्पादक देशों में शामिल UAE में तेल की कीमतें भारत से भी ज्यादा हो गई हैं। 22 अक्टूबर के भाव के मुताबिक, दुबई में एक लीटर डीजल ₹123 का है, जबकि दिल्ली में यही डीजल ₹95 में मिल रहा है। यानी दिल्ली के मुकाबले वहां ₹28 ज्यादा चुकाने पड़ रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User