प्रोस्टेट कैंसर से परेशान बुजुर्ग ने जहरीला पदार्थ खाया:हैलट में इलाज के दौरान मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
कानपुर के चकेरी क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर प्रोस्टेट कैंसर से परेशान एक बुजुर्ग ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुजुर्ग जहरीला पदार्थ खाने के बाद चमनगंज के हीरागंज स्थित अपने भतीजे के घर पहुंचे थे। वहां उन्होंने परिजनों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। शुक्रवार देर रात करीब 3 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शनिवार दोपहर 1:30 बजे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बीमारी से परेशान थे बब्बू जायसवाल चकेरी के ओमपुरवा निवासी बब्बू जायसवाल (65) प्राइवेटकर्मी थे। उनके भतीजे शुभम जायसवाल ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे चाचा उनके घर पहुंचे और जहरीला पदार्थ खाने की बात बताई। परिजनों के मुताबिक, बब्बू लंबे समय से प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित थे। करीब 45 साल पहले उनका पत्नी से तलाक हो गया था। इसके बाद से वह अकेले रह रहे थे। परिजन उन्हें तुरंत हैलट अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका। चमनगंज थाना प्रभारी रिकेश कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)