फिरोजाबाद गोलीकांड: आगरा में इलाज के दौरान प्रेमी की मौत:6 अक्टूबर को कोटला चुंगी में हुई थी फायरिंग, पत्नी भी हुई थी घायल
फिरोजाबाद में पत्नी और प्रेमी को गोली मारने के मामले में घायल सनी ठाकुर की गुरुवार को मौत हो गई। वह आगरा के पुष्पांजलि हॉस्पिटल में भर्ती था। 6 अक्टूबर को इंटरनेट कैफे में हुई फायरिंग में सनी और आरोपी की पत्नी शिप्रा तैलंग घायल हुई थीं। उपचार के दौरान 17वें दिन सनी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद मोर्चरी में रखवाया है। घटना थाना उत्तर क्षेत्र में कोटला चुंगी चौराहे के पास हुई थी। दोनों को साथ देखकर की थी फायरिंग 6 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे शिप्रा तैलंग और सनी एक इंटरनेट कैफे में मौजूद थे। इसी दौरान शिप्रा का पति ऋषभ उर्फ बंटी वहां पहुंच गया। आरोप है कि दोनों को साथ देखकर उसने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायरिंग कर दी। गोली लगने से शिप्रा और सनी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया था। पुलिस ने आरोपी ऋषभ उर्फ बंटी को गिरफ्तार कर लिया था। घटनास्थल से वारदात में इस्तेमाल लाइसेंसी रिवॉल्वर और कारतूस भी बरामद किए गए थे। बाद में आरोपी को जेल भेज दिया गया। पत्नी की अस्पताल से हो गई थी छुट्टी घटना के तीसरे दिन शिप्रा को अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। वह स्वस्थ होकर घर लौट आई थी, जबकि सनी का आगरा के पुष्पांजलि हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। गुरुवार शाम उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी रवि त्यागी ने बताया- सनी की आगरा में इलाज के दौरान मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद मोर्चरी में रखवाया गया है। इसी से जुड़ी यह खबरें भी पढ़ें… पत्नी को प्रेमी संग देखा, दोनों को दौड़ाकर गोली मारी:फिरोजाबाद में महिला को 4, युवक को 2 गोलियां लगीं; पति से अलग रह रही थी पति ने पत्नी पर चलाई गोली, बेटे ने वीडियो बनाया: प्रेमी संग दुकान पर बैठे देखा, लाइट बंद देख भड़का; प्रेमी पर भी किया फायर
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)