सीतापुर रोड पर दो कारों में टक्कर:पांच घायल, दो को लगी ज्यादा सिर में चोट
लखनऊ सैरपुर थाना क्षेत्र में सीतापुर रोड पर शुक्रवार रात दो कारों की टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। राहगीरों और पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उनका इलाज चल रहा है। हादसा रात करीब 10 बजे रेवान्ता होटल के सामने हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे में कपूरथला, लखीमपुर निवासी आराध्य दीक्षित (23) को हल्की चोटें आईं, जबकि कंधरपुर, रायबरेली निवासी आशीष कुमार मौर्य (28) के सिर में चोट लगी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन घायल ऑटो से चले गए ड्राइवर के मुताबिक, हादसे में घायल हुए तीन अन्य लोग घटनास्थल से ही ऑटो लेकर चले गए। उनकी स्थिति के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल सकी है। सैरपुर थाना प्रभारी मनोज कोरी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवा दिया गया है। हादसे में किसी की जान नहीं गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)