फर्रुखाबाद में तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर:चार यात्री घायल, बेटी के घर जा रहे बुजुर्ग की हालत गंभीर; हायर सेंटर रेफर
फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को एक तेज रफ्तार कार ने सवारियों से भरे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो सवार चार यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) मोहम्मदाबाद भिजवाया गया, जहां से एक घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। बेवर से मोहम्मदाबाद आ रहा था ऑटो, सामने से कार ने मारी टक्कर जानकारी के मुताबिक, बुधवार को एक ऑटो बेवर से यात्रियों को लेकर फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद आ रहा था। ऑटो में कुल चार लोग सवार थे। इसी दौरान पेपर की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो में सवार मैनपुरी निवासी इंद्रपाल, कुसमा देवी समेत दो अन्य लोग घायल हो गए। बेटी के घर जा रहे थे इंद्रपाल, लोहिया अस्पताल से किया गया रेफर हादसे के बाद सभी घायलों को सीएचसी मोहम्मदाबाद ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद इंद्रपाल और कुसमा देवी को जिला लोहिया अस्पताल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि घायल इंद्रपाल नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव ज्योना में रहने वाली अपनी बेटी के घर जा रहे थे। लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने बताया कि इंद्रपाल की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)