फतेहपुर में ब्लास्ट पर महिला बोली,बारूद से विस्फोट की आशंका:SP बोले- 2 साल पहले तक पटाखे बेचता था, मलबे में विस्फोटक सामग्री नहीं मिली
फतेहपुर के मलवां कस्बे में गैस सिलेंडर ब्लास्ट में 5 लोगों की मौत हो चुकी है। फल विक्रेता सुरेश गुप्ता का दो मंजिला मकान दो सिलेंडरों में हुए धमाके के बाद भरभराकर ढह गया। हादसे में उनके बेटे समेत 5 सदस्यों की मौत हुई, जबकि 3 लोग घायल हैं। ब्लास्ट से आसपास के करीब 12 से 15 मकान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। हादसे के दूसरे दिन मंगलवार को जब दैनिक भास्कर की टीम गांव पहुंची तो पड़ोस के लोगों ने ब्लास्ट को लेकर भी सवाल उठाए। सुरेश के पड़ोस में अपने मायके आई ज्योति सिंह ने बताया कि ब्लास्ट से मेरे घर को भी बहुत नुकसान पहुंचा है। घर में पिता अनमोल सिंह (70) और मां सावित्री देवी (65) रहते हैं। मेरे इकलौते भाई चंदन सिंह की 2022 में कैंसर से मौत हो गई थी। ब्लास्ट के पीछे हो सकता है विस्फोटक पित्र पक्ष में हर साल भाई का श्राद होता है। हम लोग श्राद में आए थे। परिवार के सभी लोग घर के बाहर बैठे थे, तभी अचानक तेज धमके के साथ हमारे घर की दीवार भी टूट गई। लोग चर्चा कर रहे हैं जिस घर में धमका हुआ है, उनके घर पर विस्फोटक सामग्री बेचने का काम होता था। हो सकता है कि उसी से धमका हुआ हो। इस ब्लास्ट से मेरे घर में बच्चों की कॉपी किताबों समेत गृहस्थी का सारा सामान खराब हो गया। यहां तक कि खाने का अनाज भी खराब हो गया है। पड़ोसी रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर बसंत सिंह ने बताया - मेरे घर में कुल 4 लोग हैं। शाम को अचानक घर के पीछे जोरदार धमाका हुआ। मेरा पूरा घर उसी धमाके में गिर गया। धमाका इतना तेज था कि हम लोगों को लगा कि कोई बड़ा बम फट गया। हालांकि विस्फोटक सामग्री वाली बात को लेकर जब थाना प्रभारी रमा शंकर सरोज से फोन पर बात पर बात करने का प्रयास किया गया तो ये सुनते ही उन्होंने कॉल काट दी। इस मामले को लेकर एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि रात में किसी ने विस्फोटक सामग्री वाली बात नहीं बताई। शुरुआती जांच में पता चला है कि कभी घर में किराने की दुकान में पटाखे वगैरह बेचे जाते थे। लेकिन ब्लास्ट के बाद ऐसा कुछ नहीं मिला है। फिर भी मलबे में जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)