फतेहपुर में दशहरा मिलन समारोह:पूर्व डीआईजी बोले- समाजिक बुराईयों को छोड़कर मेल- जोल बनाएं
फतेहपुर में विजयादशमी के पावन अवसर पर पूर्व डीआईजी रामतीर्थ परमहंस ने क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर दशहरे की बधाई दी। इस दौरान उन्होंने लोगों के साथ पारंपरिक रूप से पान खाया और आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। रामतीर्थ परमहंस ने क्षेत्रवासियों को सम्मान देते हुए पर्व की खुशियां साझा कीं। उन्होंने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता बनाए रखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और सभी के सुख, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। क्षेत्रवासियों ने भी एक-दूसरे को दशहरे की शुभकामनाएं देकर पर्व मनाया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)