महोबा जिला अस्पताल के वार्ड में घुसे दो आवारा सांड:तीमारदारों ने मशक्कत के बाद एक-एक कर दोनों को खदेड़ा बाहर

Oct 22, 2026 - 10:20
0
महोबा जिला अस्पताल के वार्ड में घुसे दो आवारा सांड:तीमारदारों ने मशक्कत के बाद एक-एक कर दोनों को खदेड़ा बाहर
​महोबा जिला अस्पताल में आवारा मवेशियों का आतंक चरम पर है। बुधवार देर शाम जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में अचानक दो सांड घुस आए, जिससे वहां भर्ती मरीजों और तीमारदारों में हड़कंप मच गया। एक सांड को बाहर भगाया गया, जबकि दूसरा वार्ड के भीतर तक पहुंच गया। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन अस्पताल प्रशासन की लापरवाही ने मरीजों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ​महोबा जिला अस्पताल अपनी अव्यवस्थाओं को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में है। यहाँ मरीजों के इलाज और सुरक्षा के दावों की पोल खोलती एक तस्वीर सामने आई है, जहां अस्पताल परिसर ही नहीं बल्कि सीधे इमरजेंसी वार्ड के भीतर सांडों का तांडव देखने को मिला। ​ बुधवार रात 8 बजे अस्पताल परिसर में अचानक 2 आवारा सांड मुख्य द्वार से होते हुए सीधे इमरजेंसी वार्ड में जा घुसे। एक सांड को तो तीमारदारों ने किसी तरह बाहर भगा दिया, लेकिन दूसरा सांड वार्ड के अंदर तक पहुंच गया। वार्ड में अचानक सांड को देखकर वहां भर्ती मरीजों और उनके परिजनों के होश उड़ गए। गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ, वरना स्थिति खराब हो सकती थी। बाद में हिम्मत जुटाकर मौजूद तीमारदारों ने कड़ी मशक्कत के बाद सांड को अस्पताल से बाहर खदेड़ा। ​तीमारदारों का कहना है कि अस्पताल परिसर में आवारा कुत्तों और मवेशियों का घूमना आम बात हो गई है। इसके बावजूद जिम्मेदार प्रशासन इस गंभीर समस्या को लेकर पूरी तरह उदासीन बना हुआ है। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User