अमेठी में पूरी रात चला भारत मिलाप का आयोजन समाप्त:हजारों की भीड़ ने उठाया मेले का आनंद, चप्पे-चप्पे पर पुलिसबल रहा तैनात

Oct 22, 2026 - 10:20
0
अमेठी में पूरी रात चला भारत मिलाप का आयोजन समाप्त:हजारों की भीड़ ने उठाया मेले का आनंद, चप्पे-चप्पे पर पुलिसबल रहा तैनात
अमेठी में दशहरा के बाद आयोजित होने वाला ऐतिहासिक भरत मिलाप कार्यक्रम पूरी रात चलने के बाद संपन्न हो गया। आयोजन में भगवान श्रीराम और भरत के मिलन का भावुक मंचन किया गया। इसे देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। जगह-जगह सजाई गई कलात्मक चौकियों में भगवान राम के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया। भरत मिलाप के दौरान भगवान श्रीराम और भरत के मिलन का दृश्य श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। धार्मिक प्रसंग के मंचन ने लोगों को भावुक कर दिया। शहर में देर रात तक श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही और लोगों ने उत्साह के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया। डीजे और बैंड की धुन पर रातभर थिरके युवा आयोजन में डीजे और बैंड-बाजे की धुन पर युवा रातभर थिरकते रहे। विभिन्न स्थानों पर सजी कलात्मक चौकियों में भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों को खूबसूरती से दर्शाया गया। इन झांकियों को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। उद्घाटन में डीएम, एसपी और विधायक रहे मौजूद कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी शशांक चौधरी, एसपी सरवणन टी और विधायक महाराजी प्रजापति की मौजूदगी में हुआ। समापन समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजय सिंह शामिल हुए। भरत मिलाप के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ आयोजन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कई थानों की पुलिस के साथ पीएसी के जवान तैनात रहे। रामलीला आयोजन समिति कई दशकों से भरत मिलाप की इस परंपरा को निभाती आ रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User