पंप ऑपरेटरों ने सौंपा ज्ञापन:कुशीनगर में 20 हजार रुपए मानदेय और सेवा सुरक्षा की मांग

Sep 28, 2026 - 18:30
0
पंप ऑपरेटरों ने सौंपा ज्ञापन:कुशीनगर में 20 हजार रुपए मानदेय और सेवा सुरक्षा की मांग
कुशीनगर में जल जीवन मिशन के तहत कार्यरत पंप ऑपरेटरों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर नगर निकाय के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। मुख्यमंत्री को भी भेजी गई इस पत्र की प्रतिलिपि में ऑपरेटरों ने शासन स्तर से मानदेय बढ़ाने और सेवा शर्तें सुधारने की मांग की है। ऑपरेटरों का कहना है कि नियुक्ति के बाद उनसे 24 घंटे ड्यूटी ली जा रही है, लेकिन अल्प मानदेय में परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने ड्यूटी के अनुरूप कम से कम 20 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय देने की मांग की है। साथ ही पीएफ, ईपीएफ, अवकाश, चिकित्सा सुविधा देने और आउटसोर्सिंग प्रक्रिया में स्पष्ट रूप से शामिल कर भविष्य व सेवा सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई है। ऑपरेटरों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ, तो जिलेभर के पंप ऑपरेटर सामूहिक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User