देवरिया में सेवा संकल्प अभियान:आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां सम्मानित; छात्राओं ने बनाई मानव समूह रंगोली
'सेवा संकल्प अभियान-2026' के तहत सोमवार को जिलेभर में सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। सलेमपुर और लार ब्लॉक में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मानित किया गया तथा केंद्रों पर गोदभराई व अन्नप्राशन संस्कार कराए गए। इस दौरान राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सरकार और समाज के बीच की अहम कड़ी बताया। गौरीबाजार में विधायक जयप्रकाश निषाद की मौजूदगी में बहुउद्देशीय शिविर लगा, जहां स्वास्थ्य जांच, दिव्यांग कल्याण और मतदाता पंजीकरण की सुविधा दी गई। महेन में श्रमिकों के आयुष्मान कार्ड बने, जबकि भाटपाररानी में विधायक कुंवर कुशवाहा ने स्वच्छता का संदेश दिया। रामपुर कारखाना, रुद्रपुर और बरहज में भी कार्यक्रम हुए। वहीं, सलेमपुर के श्री रैनाथ ब्रह्मदेव महाविद्यालय में छात्राओं ने ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ थीम पर 20×20 फीट की मानव रंगोली बनाई। मुख्य अतिथि डॉ. हरीश कुमार व प्राचार्य डॉ. अजय मिश्रा ने छात्राओं की सराहना की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)