प्रभारी मंत्री ने आपदा प्रभावितों को दी आर्थिक सहायता:बहराइच में 25 परिवारों को 21 लाख 75 हजार रुपये के चेक बांटे
बहराइच में मंगलवार सुबह 12 बजे प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अतिवृष्टि से प्रभावित 25 परिवारों को आर्थिक सहायता दी। कैसरगंज तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कुल 21 लाख 75 हजार रुपए के चेक वितरित किए। इससे पहले मंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक कर बारिश और अतिवृष्टि से हुए नुकसान की जानकारी ली। आपदा राहत में लापरवाही न बरतने के निर्देश मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपदा राहत के काम में किसी तरह की लापरवाही न हो। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों तक मदद पहुंचाने में अनावश्यक औपचारिकताओं का इंतजार न किया जाए। पात्र लोगों को जल्द से जल्द राहत उपलब्ध कराई जाए। गांव और खेतों का मौके पर आकलन करने को कहा दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि हर गांव, खेत और प्रभावित परिवार का मौके पर जाकर नुकसान का आकलन किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को दो दिन के भीतर सभी पात्र प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देश पर पहुंचे बहराइच प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में आंधी और बारिश से हुए नुकसान का आकलन कर प्रभावित लोगों को जल्द सहायता देने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में वह बहराइच पहुंचे हैं और अधिकारियों के साथ राहत कार्यों की समीक्षा की गई। महसी के प्रभावित लोगों को भी मिले चेक कार्यक्रम में आलोक कुमार, सुमन सिंह, रामसेवक, रिंकू, रतीपाल, नीलू, कैलाश, मंजू, बिंदु, उदयराज, मुंशीलाल, धनीराम, रुकसार, रामानंद, बुधराम, बलराम और सुकई समेत कई प्रभावित लोगों को सहायता दी गई। महसी तहसील के उदय प्रताप समेत आठ लोगों को भी चेक वितरित किए गए। विधायक और एमएलसी समेत अधिकारी रहे मौजूद कार्यक्रम में विधायक सुरेश्वर सिंह, एमएलसी प्रज्ञा त्रिपाठी समेत प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)