परचून की दुकान से चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार:हाथरस में पुलिस ने 2.07 लाख रुपए नकद और जेवरात किए बरामद
हाथरस में परचून की दुकान से नकदी और सोने-चांदी के गहने चोरी करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से 2,07,100 रुपये नकद और गहने बरामद हुए हैं। बुधवार दोपहर करीब एक बजे पुलिस ने घटना का खुलासा किया। पुलिस के अनुसार, 17 नवंबर को सोनू पुत्र महाराज सिंह निवासी जलेसर रोड, गंदा नाला, थाना हाथरस गेट ने चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनके घर में बनी परचून की दुकान के गल्ले से नकदी और सोने-चांदी के गहने चोरी हो गए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर आरटीओ कार्यालय के पास घेराबंदी एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। पुलिस ने इलाके में जानकारी जुटाने के साथ सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की जांच की। इसके बाद मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी का सामान लेकर तीन लोग आरटीओ कार्यालय के पास गंदे नाले की पटरी से हाथरस की ओर आ रहे हैं। इस पर थाना हाथरस गेट पुलिस और एंटी थेफ्ट टीम ने मौके पर घेराबंदी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने सोनू की दुकान से नकदी और सामान चोरी करने की बात स्वीकार की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामू पुत्र अतर सिंह और विजय पुत्र आनंद प्रकाश, दोनों निवासी गंदे नाले के पास, जलेसर रोड, थाना हाथरस गेट, तथा प्रिंस पुत्र वीरेंद्र निवासी मई नाथ, थाना मडराक, जिला अलीगढ़ के रूप में हुई है। 2.07 लाख रुपए नकद और गहने बरामद पुलिस ने आरोपियों के पास से 12 लच्छे, एक जोड़ी पायजेब, चार खड़ुए, दो जोड़ी सैंपल, एक चेन, एक कोंधनी, दो लौंग, एक ओम और गिलट के सिक्के बरामद किए हैं। सिक्कों की कीमत 450 रुपये बताई गई है। इसके अलावा 2,07,100 रुपये नकद मिले हैं। बरामद गहनों का वजन डिब्बे सहित 962 ग्राम बताया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)