विद्युत कनेक्शन की समस्या पर किसानों का धरना:कुशीनगर में भाकियू ने किया प्रदर्शन, जांच के आश्वासन पर धरना समाप्त

Nov 18, 2026 - 15:59
0
विद्युत कनेक्शन की समस्या पर किसानों का धरना:कुशीनगर में भाकियू ने किया प्रदर्शन, जांच के आश्वासन पर धरना समाप्त
कुशीनगर के रामकोला में विद्युत कनेक्शन से जुड़ी समस्या को लेकर बुधवार को भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष ध्रुव नारायण यादव के नेतृत्व में किसानों ने विद्युत वितरण खंड रामकोला परिसर में धरना दिया। किसानों ने रगड़गंज फीडर पर तैनात लाइनमैन बशरुद्दीन अंसारी से संबंधित शिकायतों के निस्तारण और समस्या के समाधान की मांग की। धरने के दौरान किसानों ने विद्युत व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को उठाया। इसमें शम्भू यादव सहित अन्य किसानों ने अपनी बात रखी। धरने में लक्ष्मी यादव, सुवास कुशवाहा, रामबेलास गुप्ता, गुलाब कुशवाहा, सोवरन लिह, लीलावती देवी, जागेन्द्र कुशवाहा, मोतीलाल, अर्जुन कुशवाहा, कुरानावती देवी, राधेश्याम, रमेश और जानकी शामिल रहे। किसानों ने विद्युत अभियंता बख्तियार अहमद को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User