परमठ की श्री रामलीला महोत्सव की बैठक संपन्न:4 अक्टूबर से शुरू होगा 141वां श्री रामलीला महोत्सव, 21 को रावण वध

Sep 30, 2026 - 09:35
0
परमठ की श्री रामलीला महोत्सव की बैठक संपन्न:4 अक्टूबर से शुरू होगा 141वां श्री रामलीला महोत्सव, 21 को रावण वध
पीलीभीत के परमठ मंदिर में मंगलवार को श्री रामलीला महोत्सव संचालन समिति की बैठक सरवराकार पं. महंत ओमकार नाथ शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 2026 के श्री रामलीला महोत्सव की कार्यक्रम विवरणिका-स्मारिका का विमोचन मुख्य अतिथि डॉ. नितिन मलिक ने किया। समिति अध्यक्ष सुनील मिश्रा ने बताया कि 4 अक्टूबर को श्री रामजन्म लीला के साथ 141वें रामलीला महोत्सव का शुभारंभ होगा। 9 अक्टूबर को धनुष यज्ञ लीला और 10 अक्टूबर को श्री राम बारात जुलूस शोभायात्रा निकाली जाएगी। सह संचालक अमरीश शर्मा अंबू ने बताया कि 11 अक्टूबर को श्री राम वन गमन लीला होगी। इसके बाद 12 से 21 अक्टूबर तक रामलीला मैदान में विभिन्न लीलाओं का मंचन होगा। 19 अक्टूबर को कुंभकरण वध, 20 अक्टूबर को मेघनाद वध और 21 अक्टूबर को रावण वध के साथ दशहरा मनाया जाएगा। 24 अक्टूबर को होगा महोत्सव का समापन महंत ओमकार नाथ ने बताया कि 22 अक्टूबर को श्री राम राजगद्दी, 23 अक्टूबर को श्रीराम राज्याभिषेक तथा 24 अक्टूबर को ब्राह्मण भोज, राजसूय यज्ञ और स्वरूपों की विदाई होगी। इसी के साथ 141वें श्री रामलीला महोत्सव का समापन होगा। बैठक में राकेश लोधी, रमाकांत पांडेय, प्रतीक अग्रवाल टिन्नी, केशव सक्सेना, विश्वास प्रकाश सक्सेना, नरेश शुक्ला, अंकुर गुप्ता, संजीव मिश्रा, विकास पाल सिंह, संजय सक्सेना, आनंद मिश्रा, आयुष सक्सेना सहित समिति के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User